हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

नैमिष टुडे
अभिषेक शुक्ला

कमलापुर सीतापुर सावन के प्रथम सोमवार पर भक्तों ने मंदिरों में जाकर शिवलिंग् पर जलाभिषेक किया। सैकड़ों कांवड़ियों ने राजघाट कनौज से गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ पर चढ़ाया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर शिवलिंग् पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल-फल अर्पित किए। नगर के मनोकामना मंदिर, गंवादेवत मंदिर, माता हथौड़ा देवी मंदिर आदि पर भक्तों की खासी भीड़ रही। हर हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों ने अपने इष्ट भगवान शिव का जलाभिषेक किया हर बार की तरह इस बार भी नगर के विभिन्न स्थानों से शिवभक्तों की पुर्व प्रधान बृजपालसिंह की अगुवाई मे ,सैकड़ो कांवडियो ने राजघाट से गंगाजल लेने कांवड़ लेकर गए थे कमलापुर क्षेत्र में प्रवेश पर कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह कांवड़ियों को भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई कमलापुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया उधर डांक्टर अभय पांडेय की ओर से परिसर पर कांवड़ियों के लिए नाश्ते का प्रबंध किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने सभी का स्वागत किया ग्रुप के अध्यक्ष जय कृष्ण पांडेय ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा एक पुण्य का कार्य है इस अवसर पर
प्रदीप मिश्र अनुराग जायसवाल श्रीकृष्ण गुप्ता ललित तिवारी उपप्रंबधक विरेन्द सिंह उर्फ छोटू गोपेंद्र मिश्र अंश तिवारी विमल सिंह सुनीत पांडेय शिवकुमार सिंह पंडिंत अकाश शुक्ल प्रंजल सिंह मनू सिंह गोलू सिंह करन सिंह रिंकू सिंह पंकज सिंह प्रमोद जायसवाल अंशु जायसवाल विनय अवस्थी अरविंद सिंह मधुराम यादव निर्भय त्रिवेदी विनय अवस्थी आदि कांवरिया मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें