इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, ये राज्य भी शामिल

देश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। आज भी अधिकांश राज्यों में तपन के साथ गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिमी व मध्य भारत को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।अप्रैल का दूसरा सप्ताह लग चुका है, आमतौर पर यह माह चुभने वाली गर्मी का ही होता है। पश्चिम विक्षोभ या अन्य कोई सिस्टम नहीं बने तो इस माह में तापमान गिरता नहीं है। इसलिए अप्रैल-मई-जून की गर्मी झेलना ही होती है। बहरहाल मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन प्रचंड गर्मी के हैं। देश के अधिकांश राज्यों में पारा चढ़ेगा और यह 40 से ऊपर ही रहेगा।

 

यहां लू चलने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू चलने का अनुमान है। वहीं, गुजरात के उत्तरी भागों में ग्रीष्म लहर का असर दिखेगा तो हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार के कुछ हिस्सों और जम्मू क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी अगले तीन दिनों तक लू चलेगी।

 

दिल्ली में भी शुक्रवार को लू चलने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में अगले सात दिन लू का अंदेशा है। बिहार की राजधानी पटना में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। इधर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज दिन में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: