
विष्णु सिकरवार
आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के गांव कराहरा से 9 बकरा, छह बकरी अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। थाना क्षेत्र के गांव कराहरा में रविवार की रात्रि दो बजे के करीब अज्ञात चोर राजुदीन पुत्र जुम्मन खां के घर के पीछे पोखर पर तीन बकरी और छह बकरे बंधे थे। राजुदीन ने बताया कि सभी बकरे बकरियों के रस्सी काट कर ले गये पीड़ित ने बताया कि इस सम्बन्ध में थाना किरावली पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त हुई है आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।