
विष्णु सिकरवार
आगरा। फतेहपुर सीकरी में कोरई टोल प्लाजा के पास जे पी शर्मा डिग्री कॉलेज में अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण समाज का कुटुम्ब संघटन द्वारा परशुराम भगवान जी की जयंती मनाई।
सर्व प्रथम विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम जी की तस्वीर पर फूल माला अर्पित की एवं दीप जलाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए हवन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक मुदगल कार्यक्रम संचालन महेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के बंधुओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में हेमेंद्र तिवारी समाज सेवक सुनील कुमार पाराशर मुकेश शर्मा जोगेंद्र शर्मा आकाश शर्मा लवकुश तिवारी गोविन्द शर्मा प्रमोद दीक्षित सुनील मुदगल डॉ नवल योगी अन्य विप्र बंधु उपस्थित रहे।