विष्णु सिकरवार
आगरा। किरावली रुनकता सींगना के रहने वाले ज्ञानसिह की कीठम झील के जंगल के पास गोशाला है। ज्ञानसिह ने बताया गुरुवार को गाय का बछड़ा जगत मे निकल गया था। शाम करीब छह बजे वह अपने साथी राकेश के साथ बछड़े को तलाशने जंगल में गए, लेकिन वह नहीं मिला। आशका हुई कि यमुना किनारे से आया तेंदुआ बछड़ा ले गया। यह सूचना वन विभाग को दी वनकर्मियों ने कार्बिंग करने के साथ पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पक्षी विहार में जगहजगह तेंदुआ से सावधान रहने के पोस्टर लगा दिए। डीएफओ आरुषी
मिश्रा ने बताया दो दिन से कार्बिंग हो रही है क्षेत्र में किसी प्रकार के तेंदुए के पंजों की निशान नहीं मिले हैं। कांबिंग करते वक्त गाय का बछड़ा भी सुरक्षित मिल गया है।