विष्णु सिकरवार
आगरा। विवाह सुलझाने बेटी के मायके गए ससुरालीजन से मारपीट की गई। मलपुरा की उर्मिला देवी ने बताया कि बेटी प्रिया का विवाह 22 फरवरी 2023 को नगला सिकरवार, कराहरा के विश्वेंद्र सिंह से हुआ था। शादी के समय बाद ही प्रिया से मारपीट की लगी। जिसके कारण प्रिया मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि विवाद को सुलझाने के लिए ससुरालीजन ने मायका पक्ष के लोगों को बुलाया था। मां उर्मिला, प्रेम सिंह, प्रिया, लाखन, सीमा विद्यादेवी आदि पहुंचे। बातचीत के दौरान प्रिया की सास निर्मला देवी, पति विश्वेंद्र सिंह, देवर अभिषेक और हरेंद्र सिंह ने उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया।
घटना में मायका पक्ष के लोगों को चोटें आई हैं। पीड़िता उर्मिला देवी ने चारों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।