विष्णु सिकरवार
आगरा। फतेहपुर सीकरी सीकरी में हिंदू संगठनों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा निकालने के संदर्भ में दुलारा हाउस बड़ी बगीची के सामने विहिप कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी। शोभायात्रा 24 अप्रैल 2024 शाम 3 बजे तेहरा गेट हनुमान मंदिर से आरम्भ होगी। शोभायात्रा की जिम्मेदारीया सौपी गयी। शोभायात्रा सयोजक हरिओम मंगल ,सह सयोजक उत्कर्ष माहुरा व्यवस्था प्रमुख आदित्य फौजदार सह व्यवस्था प्रमुख यतेंद्र गोयल ,कोषाध्यक्ष अनुज मित्तल ,मीडिया प्रमुख विपिन अग्रवाल ,मंच प्रमुख ओपी कुशवाह और राकेश बघेल सोशल प्रचार प्रमुख विष्णु लवानिया इस बीच सीकरी नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। जिनमे विहिप जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ,आर के इंदौलिया ,भूदेव शर्मा ,होला पहलवान ,सुमित खुटेला, गौरव गर्ग ,शिशुपाल कटारा ,राहुल घाटी , मनोज सिंघल, यश फौजदार ,सचिन गर्ग ,नवीन सिंघल ,सौरभ इंदौलिया ,दंश इंदौलिया ,सतेन्द्र फौजदार समेत बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।