संयुक्त बैठक में गठबंधन ने किया चुनावी शंखनाद

 

सीतापुर उत्तरप्रदेश
सीतापुर टाउन हॉल स्थित सपा कार्यालय में कांग्रेस सपा गठबंधन की बैठक आहूत की गई जिसमें कांग्रेस पार्टी व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी तथा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव ने की। बैठक में सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर भी उपस्थित रहे।
सीतापुर जनपद में आने वाली चारों लोकसभाओं के प्रत्याशियों को जिताने के लिए आज सपा और कांग्रेस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। कांग्रेस व सपा के सभी नेताओं व पदाधिकारियों ने अपनी अपनी जिम्मेदारियां को संभालने की बात कही। बैठक को प्रमुख रूप से पूर्व एम‌एलसी हरीश बाजपेई, पूर्व विधायक/राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू, एमएलसी जासमीर अंसारी, विधायक अनिल वर्मा व कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर ने संबोधित किया। सपा जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव ने केंद्र से तानाशाही सत्ता को उखाड़ कर फेंकने का संकल्प लेते हुए सभी से आवाहन किया कि सारे कार्यकर्ता अपना चुनाव समझकर इस चुनाव को लड़े। कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि ये तय करना होगा कि आज हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में क्या भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है।जननायक राहुल गांधी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिलकर इस देश से फिरकापरस्त ताकतों को मिटाने का जो बीड़ा उठाया है उसमें दोनों पार्टी के पदाधिकारियों की महती भूमिका है। पूर्व विधायक व गठबंधन प्रत्याशी राकेश राठौर ने आए हुए सभी नेताओं और पदाधिकारियों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वो आम जनता की लड़ाई में हमेशा सभी के साथ खड़े हुए हैं।
पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेई ने कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने का चुनाव है। यह विचारधारा की लड़ाई है जो हम मिलकर लड़ेंगे। विधान परिषद सदस्य जासमीर अंसारी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की सभी कार्यकर्ताओं से अपील की। लहरपुर के विधायक अनिल वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समय आपसी मनमुटाव को दूर कर देश के बारे में सोचने का है एवं लोकतंत्र को बचाने का समय है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है। जहां एक ओर विखंडनकारी ताकतें देश के लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है वहीं हम सबको मिलकर इस देश को बचाना होगा। पूर्व मंत्री रामहेत भारती ने कहा कि इस देश में बेरोजगारी एवं महंगाई चरम मुद्दा है हम इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे एवं इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे। पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू ने कहा कि देश के संविधान को किसी भी हाल में बचाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार केन्द्र में इंडिया गठबंधन के सीतापुर जनपद के चारों प्रत्याशियों को जिताकर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार हम सबको मिलकर बनानी है। बैठक का संचालन दिनेश मौर्य ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, जिला उपाध्यक्ष शिशिर बाजपेई, राज किशोर सिंह, पुष्पा भार्गव, चोक्ष विभु, संजीत नाथ गुप्ता, कोऑर्डिनेटर लोकसभा सीतापुर आशुतोष मिश्रा, शमीम कौसर सिद्दीकी, इकबाल हुसैन अंसारी, अशोक यादव, अशफाक खान, अफजाल कौशर, शब्बीर खान, कय्यूम खान, शिवमोहन यादव, राजेश गिरि, मोहम्मद कादिर खान, सुनील यादव, सीताराम यादव, रिजवान अहमद, विनय यादव, कमला रावत, शूबी खान, मशरूर अली, अब्दुल करीम अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता सुधांशु बाजपेई, रवि प्रकाश आमोद मिश्र, श्रेष्ठ तिवारी, सुधीर पांडे, संजय सिंह, आशा कनौजिया, हसीना खातून, प्रेमलता शुक्ला, दीपा वैश्य, नीलम बहेलिया, राम सहारे पाल, अतीक अहमद, जलीस अंसारी, सतीश अग्निहोत्री, कृष्ण दत्त मिश्रा, शकील खान, दिलेर सिंह, अनुपमा द्विवेदी, इकबाल अंसारी, अमरनाथ मेहरोत्रा, यथार्थ शुक्ला, कन्हैया मेहरोत्रा, उदय मोतीलाल, कौशल किशोर शुक्ला, संदीप कश्यप, शिवम सिंह, श्रीमती ज्ञानमती भार्गव, ब्रह्म प्रकाश वर्मा, चंद्रभाल भार्गव, अंकित त्रिवेदी, कौशलेंद्र सिंह, मुख्तार खान, चंद्रशेखर यादव, जयसिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें