
नैमिष टुडे
अभिषेक शुक्ला
कमलापुर सीतापुर भाजपा जिला व विधानसभा क्षेत्र स्तर के बाद अब बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख संपर्क कर हर बूथ जिताने का संकल्प लिया और श्री राजेश वर्मा जी को 4 लाख मतों से विजई बनाने के लिए अबकी बार 4 लाख पार का नारा भी लगाया कमलापुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष के आवास पर निवास नेमप्लेट लगाया मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने कहा भाजपा की चुनावी गतिविधि में पन्ना प्रमुख की खास भूमिका होती है। और हर हाल में मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया भाजपा के जिलापंचायत सदस्य वा शक्ति केंद्र प्रवासी दीपक शुक्ल ने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति की पार्टी नहीं, बल्कि एक संगठन है। यहां तक पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नडा भी एक बूथ पर पन्ना प्रमुख है। यही कारण है कि भाजपा में जिस भी व्यक्ति को दायित्व दिया जाता है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाते है। यह पार्टी की जीत का मूलमंत्र है इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल मोहम्मद परवेज खान चन्द कान्त मिश्र मंडल मीडिया प्रभारी ऋषि मिश्र केंद्र संयोजक अजय सिंह विपिन तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह सत्य केंद्र प्रभारी राजेंद्र पांण्डेय बूथ अध्यक्ष सुभाष मिश्र जयशकर पांण्डेय ज्ञानेंद्र धनगर अभिषेक मिश्र पुनीत तिवारी आदि मौजूद रहे।