नहर की नाली में डूबने से बालक की मौत

 

विष्णु सिकरवार
आगरा। ग्राम पंचायत भडकोल के मजरा नगला बंजारा में नाना के घर आये धेवता की एफएस ब्रांच मंडी गुड से निकल रही नहर की नाले में पैर फिसलने से अकाल मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला यह हादसा दोपहर 12 बजे का है। पृथ्वी पुत्र अशोक ग्राम धमेना थाना शमशाबाद जिला आगरा से अपनी मां सपना देवी के साथ अपने नाना के घर सात माह से रह रहा था। पिता अशोक के भगंदर का ऑपरेशन होने पर आर्थिक स्थिति तंग थी। उधर अशोक जयपुर में मजदूरी का कार्य करता था। नौ वर्षीय पृथ्वी दो तीन बच्चों को लेकर बाहर खेलने निकला था। दौलताबाद से एक नाला सिंचाई के लिए बना हुआ है, जिसमें केमिकल के पानी गिरने से काफी झाग उत्पन्न हो जाते हैं। झगो के गोलों से खेलने के लिए पृथ्वी किनारे पर बैठा था। पैर फिसलने से पानी में डूबने लगा। उसे देखकर साथ के बच्चे घबरा गए। उन्होंने दौड़कर शोर मचाया। काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गये। बच्चा पानी के बहाव से नहर के नाली में झाड़ियां के बीच फंस गया था।
बच्चों की डूबने की सूचना पर मृतक पृथ्वी के घर में कोहराम मच गया। ननिहाल से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर दौड़े। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया, सब इंस्पेक्टर अछय राणा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों को नाली में उतार दिया। फायर सर्विस को भी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने तलाशने का कार्य प्रारंभ किया। शाम पांच बजे तक मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी पर लेकर पहुंचे वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की बाद पूरा परिवार सन्न रह गया। छोटे भाई देवराज, बहन दामिनी को अब अपने भाई का साथ नहीं मिलेगा। ससुराल वालों को सूचना दी गई। सूचना पर पिता तथा परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तहसील प्रशासन की ओर से तहसीलदार किरावली राजस्व टीम घटनास्थल पर पहुंची आवश्यक कार्यवाई उपरांत आर्थिक मदद दिलाई जाने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: