
विष्णु सिकरवार
आगरा। किरावली में अवैध खनन में किरावली पुलिस फेल साबित हो रही है। क्षेत्र के कई गांवों में मिटटी का अवैध खनन हो रहा है। खनन माफिया रात के समय खोदाई कर मनमानी कीमत पर मिट्टी की बिक्री कर रहे हैं। तेज गति से दौद़ते ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस को नहीं दिख रहे। शुक्रवार को क्षेत्र में मिट॒टी खनन के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए। यह चर्चा का विषय रहे। किरावली क्षेत्र के गांव डावली, सगुनापुर, गढ़ी विचित्रा समेत एक दर्जन स्थानों पर मिट॒टी खनन का खेल चल रहा है। जाजऊ टोल प्लाजा पर निगरानी को खनन विभाग की टीम तैनात है लेकिन पुलिस आंख मूंदे हुए है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रात के समय बड़ी संख्या में मिट॒टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली फर्राटा भरते नजर आते हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन पुलिस की चुप्पी से खनन का खेल बदस्तूर जारी है। लोगों ने बताया कि माफिया मिट॒टी से भरी प्रत्येक ट्राली 600 से
800 रुपये तक बेचते हैं। थाना प्रभारी किरावली ज्ञानेन्द्र सिंह का कहना है कि उन्हें अवैध खनन की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर खनन विभाग कार्रवाई करता है।
मिट॒टी भरने के दौरान जेसीबी ने उखाड़ दिया विशालकाय पेड़
वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए। पहला वीडियो 14 सेकेंड और दूसरा छह सेकेंड का है। प्रसारित वीडियो में जेसीबी से ट्रैक्टरट्राली और डपर में खनन की मिट्टी भरी जा रही है। वीडियो मे जेसीबी एक विशालकाय पेड़ को उखाउते हुए भी नजर आ रही है। यह वीडियो डावली गाव का बताया गया है।