समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन को पांचवीं बार राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। वह सोमवार या मंगलवार को पर्चा भर सकती हैं। वह वर्ष 2004 से सपा की राज्यसभा सदस्य हैं। इसके अलावा सपा दो और प्रत्याशियों को उतारेगी। इनमें सपा महासचिव रामजी लाल सुमन का नाम भी आगे बताया जा रहा है। वह पहली बार 1977 में फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव जीते थे। सपा को राज्यसभा की तीन सीटें जीतने के लिए 112 मत चाहिए। इस चुनाव में विधायक मतदान करेंगे। सपा के पास वर्तमान में 108 विधायक हैं।