खेल स्पर्धा के तहत महिलाओं को 5 किलोमीटर सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का 13 फरवरी को होगा आयोजन

खेल स्पर्धा के तहत महिलाओं को 5 किलोमीटर सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का 13 फरवरी को होगा आयोजन

नैमिष टुडे
अभिषेक शुक्ला

 

कमलापुर सीतापुर सांसद खेल स्पर्धा के तहत मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की सिधौली विधानसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में 5 किलोमीटर की साड़ी युक्त महिला दौड़ और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 13 फरवरी को होगा।
युवाओं और महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने के लिए मोहनलालगंज लोकसभा में सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत पांचों विधानसभा में किए जा रहे आयोजन।
भारतीय परिधान और संस्कृति के साथ देश की महिला खेलों में आगे बढ़े इसका अभिनव प्रयोग मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा में किया जा रहा है केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद कौशल किशोर का कहना है कि देश के महिलाओं की वैश्विक पहचान साड़ी है और इस प्रधान और भारतीय संस्कृति के साथ खेलों में बहुत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है ब्लाक कसमंडा में आज सांसद खेल स्पर्धा के तहत आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के प्रतिनिधि मीडिया प्रभारी दुर्गेश सिंह द्वारा प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि युवाओं और महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘सांसद खेल स्पर्धा’ कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर जी द्वारा मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी विधानसभाओं में किया जा रहा है जिसमे कबड्डी, खो खो, एथलेटिक्स, बालीबाल, टेनिस क्रिकेट आदि क्षेत्रीय लोकप्रिय खेल की प्रतियोगिताएं होंगी और विधानसभा स्तर पर महिलाओं की 5 किलोमीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी प्रतिभागी महिलाएं साड़ी में दौड़ेंगी।
इसी क्रम में 13 फरवरी को सिधौली विधानसभा में महिलाओं की 5 किलोमीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, इन सेमी क्वार्टर मैराथन में प्रतिभागी महिलाएं साड़ी में दौड़ेंगी। ये साड़ी युक्त मैराथन अलादातपुर पुर से महमूदाबाद चौराहा से विसवां चौराहा होते हुए मिश्रिख रोड से पुनः अलादातपुर आकर समाप्त होगी।
मोहनलालगंज लोकसभा में आयोजित हो रही इस सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं और महिलाओं की रुचि बढ़ाना, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। इससे आगे चलकर युवाओं, युवतियों और महिलाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। प्रेस कांफ्रेंस में दुर्गेश सिंह ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश को विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में युवाओं महिलाओ की भागीदारी अहम है इसलिए सभी क्षेत्रों में युवाओं और खासकर महिलाओं को आगे आना है और विकसित भारत बनाने में अपना सार्थक योगदान देना है। इसी क्रम में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।
प्रेस कांफ्रेंस में जिला मंत्री सुधीर सिंह मनोज पासवान अनुज पांडे सीमांत मिश्रा अन्य लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: