प्रोफेसर लवकुश को मिला अमेरिका का ग्लोबल एकाडेमिक लीडर अवार्ड

 

विष्णु सिकरवार
आगरा। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में पर्यटन एवं यात्रा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर लवकुश मिश्रा को अमेरिका के मैक स्टेम एडूवर्सिटी द्वारा ग्लोबल एकाडमीक लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड वैश्विक स्तर पर शिक्षा के योगदान हेतु दिया गया है। प्रोफेसर लवकुश मिश्रा वाशिंगटन डी सी में हॉवर्ड यूनिवर्सिटी मे सेंटर फॉर ग्लोबल बिज़नेस स्टडी में सलाहकार भी है और विश्व के 25 देशों में शैक्षिक भ्रमण कर चुके है। उनकी 15 पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। हाल ही में प्रोफेसर मिश्र को संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व पर्यटन संगठन द्वारा भारतीय संस्कृति एवं पर्यटन पर व्याख्यान देने के लिए वैश्विक संगति संगोष्ठी में आमंत्रित किया गया। जहाँ उन्होंने भारतीय संस्कृति और पर्यटन पर नाइजीरिया के समुद्री शहर लागोस में 166 देश के प्रतिनिधियों के समक्ष भारत के सांस्कृतिक पर्यटन के बारे में अपना व्याख्यान दिया था।प्रोफेसर मिश्रा को कई विश्वविद्यालयों जिसमें देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार, महाराजा बीर बिक्रम विश्वविद्यालय त्रिपुरा,पुदुचेरी प्रबंधन संस्थान, पांडिचेरी ,सुभारती विश्वविद्यालय,मेरठ सहित विदेशों के साथ साथ भारत के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय शामिल है। इसके पूर्व मॉरीशस सरकार ने भी उन्हें कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित किया था। स्थानीय तथा क्षेत्रीय स्तर पर भी कई संस्थाओं द्वारा प्रोफेसर मिश्रा को सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: