कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा का बिजनौर मे जगह जगह ज़ोरदार स्वागत हुआ

 

बिजनौर। कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज करते हुए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ निकाल रही है। बुधवार को सहारनपुर जिले से इस यात्रा का आगाज किया गया था। ये यात्रा गुरुवार को सहारनपुर के असगरया मदरसा से गोपाली तक चली। गुरुवार को यात्रा शाकम्भरी देवी के मंदिर से आरम्भ हुई थी। शुक्रवार यात्रा मुजफ्फरनगर पहुंची जिसके बाद शुक्रवार देर रात यात्रा बिजनौर पहुंची। शनिवार को यात्रा बिजनौर के विभिन्न चौराहों और मुख्य बाज़ार से निकाली गई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बिजनौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व एमएलसी रहे मरहूम नसीब पठान की कब्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ में ज़िला अध्यक्ष शेरबाज़ पठान, हुमायूँ बेग, रूहिल पठान, अशरफ़ अली, टुक्कीमल खटीक, चितवन शर्मा, वसीम अकरम, सभासद मोहसीन, आरके सिंह, हेनरिटा, मोनू, आबाद मरूफ़, ख़ुर्शीद, इमरान,आदि रहें।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस मौके पर दूसरी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में आम आदमी की सरकार नहीं है। भाजपा सरकार किसानों की समस्या पर कान बंद कर लेती है, वो गन्ना किसानों को सही मूल्य नहीं दे पा रही है, भाजपा बलात्कारियों को चुनाव में टिकट देती है। पेट्रोल और गैस के दाम लगातार बढ़ाती है लेकिन रोजगार के अवसर मुहैया नहीं कराती है।
अजय राय ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पूर्व में निकाली गयी भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरणा लेकर यूपी जोड़ो यात्रा शुरू की गई है जो लखनऊ के शहीद स्मारक पर खत्म होगी। उन्होंने कहा, ‘जनता ने अगर साथ दिया तो 2024 में हम भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे।’ भाजपा सरकार पर लोगों के बीच दूरियां पैदा करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने ने कहा, कांग्रेस की ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ का उद्देश्य लोगों को जोड़ना है। कांग्रेस लोगों के बीच पहुंचकर उसने यात्रा से जुड़ने का आह्वान करेगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि लोग इस यात्रा को सफल बनायें और 2024 में इस तानाशाह शासन को उखाड़ फेंकने में उनका सहयोग करें। बाकी, उनकी समस्याओं का निदान स्वतः हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: