राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट सुरेंद्र रवानी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष,जनमानस की आवाज को उठाना ही हमारा उद्देश्य : राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

विष्णु सिकरवार
आगरा। फतेहपुर सीकरी हाईवे स्थित ग्राम कोरई में राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक व राष्ट्रीय प्रवक्ता राम प्रकाश शर्मा के निवास पर एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज ने कहा कि जनता की आवाज को पुलिस प्रशासन और सरकार तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। सामाजिक सद्भाव व सेवाभाव के साथ हमारा संगठन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीस प्रदेशों में हमारा संगठन इस समय धरातल पर काम कर रहा है जल्द ही गांव-गांव संगठन की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। आगरा पदाधिकारी समेत बैठक में झारखंड से पधारे सुरेंद्र रबानी जी को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक के दौरान प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भीकम सिंह, जिला प्रवक्ता विजय सिंह सोलंकी, शमीम अंसारी, राहुल शर्मा ,राजेश ,महेश, राम सिंह ,ब्रह्मानंद शर्मा ,सुमित ,विष्णु शर्मा,, दाऊ दयाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें