जिला जज, पुलिस कमिश्नर तथा, जिलाधिकारी ने किया केंद्रीय कारागार तथा जिला जेल का निरीक्षण

 

महिला व पुरुष बैरक,पाकशाला, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, का किया निरीक्षण,जेल अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

विष्णु सिकरवार
आगरा। सोमवार को जिला जज विवेक सहगल, जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी,और पुलिस आयुक्त डॉ.प्रीतिंदर सिंह ने केंद्रीय कारागार तथा जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में निरुद्ध बंदियों से उनको दिए जा रहे भोजन तथा चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली। जेल अधिकारियों को बंदियों का ध्यान रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिला बैरक, बच्चों के स्कूल, अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। पाकशाला की जांच कर बंदियों के दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को देखा तथा भोजन बनाते समय साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए। बंदियों ने बताया कि जेल में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। जेल की सभी व्यवस्था ठीक पाई गई।किसी बंदी-कैदी के पास कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जेल मैन्युअल के आधार पर सभी सुविधाए देने के निर्देश दिए। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने, गंभीर बीमार बंदियों की रिपोर्ट देने को निर्देशित किया जिससे उनका समुचित इलाज हो सके। जिला जज ने बच्चों हेतु चल रहे स्कूल का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों को दी जा रही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से प्रसन्नता व्यक्त की। जेल में बंदियों हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया जहां क्लास चलती हुई पाई गई। ऐसे बंदी जिनके मामलों में अपील होनी है उनके प्रपत्र तैयार कराने के निर्देश भी जेल अधीक्षक को दिए।
निरीक्षण के समय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, जेल अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें