
नैमिष टुडे
अभिषेक शुक्ला
कमलापुर।पार्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल कसमंडा सीतापुर में आज विद्यालय के संस्थापक कोषाध्यक्ष एवं सचिव व वर्ष 2016 से दिसंबर 2022 तक अध्यक्ष रहे स्व. राजेंद्र कुमार सिंह जी की प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई।
विद्यालय के प्रबंधक पूजनीय त्रिभुवन सिंह ने गोलोक वासी स्वर्गीय राजेंद्र कुमार सिंह के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय स्थापना से और अपने अंतिम समय तक आप विद्यालय की उन्नति के लिए हमेशा चिंतित रहे और विद्यालय के विकास में हमेशा सहयोग देते रहे।
प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गोलोक वासी स्व. राजेंद्र कुमार सिंह बहुत ही विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे ।
वरिष्ठ शिक्षक श्री विनय पाल सिंह जी ने कहा कि जब विद्यालय की स्थापना हुई थी उसे समय स्वर्गीय राजेंद्र कुमार सिंह तत्कालीन कोषाध्यक्ष एवं सचिव विद्यालय के निर्माण हेतु अपने बैलगाड़ी से मिट्टी व ईट स्वयं लाने का कार्य करते थे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्यवक सत्य प्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व सादगी पूर्ण एवं दूरदर्शी था ।
इस अवसर पर प्रबंधक
त्रिभुवन सिंह , उप प्रबंधक जगतपाल सिंह सहित समस्त शिक्षकों का कर्मचारियों व छात्रों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
छात्र-छात्राओं को रजिस्टर व पेन देकर सम्मानित किया इसके साथ-साथ सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम में पूजनीय प्रबंधक त्रिभुवन सिंह, उप प्रबंधक जगतपाल सिंह,
प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह , वरिष्ठ शिक्षक विनय पाल सिंह , शिक्षक सत्य प्रकाश सिंह ,रवि प्रकाश सिंह गिरिराज यादव , लिपिक अंकित सिंह , परिचारक नंदराम,
सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।