
संगठन द्वारा जरूरत मंन्द दिव्यांगो को कंबल व अंग वस्त्र का वितरण किया गया।
नैमिष टुडे
संवाददाता
खैराबाद/ सीतापुर दिन मंगलवार को विशुननगर चौराहा पर आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें ब्लाक से शहरी व ग्रामीण अंचल दिव्यांग महिला व पुरुषो की भागीदारी थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन द्वारा दिव्यांगजनों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए समय – समय पर शासन व प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराना। रोजगार, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वास्थ था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक गुप्ता उर्फ बबलू संरक्षक अपने सम्बोधन में कहा कि आप लोग दिव्यांग नहीं हो क्या की आप लोग सब कुछ कर सकते हों दिव्यांग वो होते हैं जो स्वास्थ होकर कुछ करना नहीं चाहते हैं।
कार्यक्रम के उपरांत जरूरत मंन्द दिव्यांगजनों को कंबल व अंग वस्त्र लगभग 105 लोगों को वितरण किया गया और सभी दिव्यांग भाई बहनों को भोजन कराएं गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित रामकिशोर प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्या , राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बिंदू मौर्या, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजयपाल, सुशील, शिवपाल, रामलखन, गुड्डू आदि सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।