
विष्णु सिकरवार
आगरा। आगरा जनपद के विकास खण्ड सैंया की ग्राम पंचायत थपैड़ा में ग्राम प्रधान यादम सिंह ने जूनियर विद्यालय की नीम रख कर किया शुभारम्भ। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने नारियल फोड़कर श्री गणेश किया।
विधायक ने बताया कि गांव में जूनियर विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है जिससे हर गरीब का बच्चा पढ़ सके और छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए दूर न जाना पड़े।
विद्यालय निर्माण कार्य के दौरान समस्त ग्रामवासी सहित डीसी निर्माण सोहेल खान खंड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार ,भवन प्रभारी धर्मेंद्र कसाना प्रधानाध्यापक रणवीर सिंह शिक्षामित्र हरिश्चंद्र, चोव सिंह, प्रधान संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट मूलचंद कुशवाहा प्रधान, कैलाश कुशवाहा प्रधान, सोरन सिंह कुशवाहा, लालजीत करण सिंह राम लक्ष्मण शर्मा रामेंद्र शर्मा हरेंद्र शर्मा घमंडी लाल चरण सिंह प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान जवाहर सिंह, मूलचंद आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।