पति ने पत्नी की हत्या कर ४ वर्षीय पुत्र के साथ थाने में किया सरेंडर

 

पत्नी द्वारा ज़ेवर बेचने पर हुआ था विवाद

 

बिजनौर। एक पति ने अपनी पत्नी का गला घोटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कातिल पति ने अपने तीन वर्षीय पुत्र को उठाया और थाने पहुंचकर अपनी पत्नी की हत्या करने का जुल्म कुबूल करते हुए सरेंडर कर दिया। महिला की हत्या होने की बात सुनकर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए और पुलिस ने शव को सील कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। सीओ धामपुर ने घटना स्थल का दौरा कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नहटौर के मौहल्ला छापेग्रान निवासी रहीमुद्दीन की पुत्री फरहा नाज की शादी 5 वर्ष पूर्व नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम बाधोलोपुर मठरी निवासी करीमुद्दीन के पुत्र मौ सलमान के साथ हुई थी। बताया जाता है की मौ सलमान की बहन हशबुन्नीशा पत्नी सईद अहमद निवासी ग्राम रुखेड़ी थाना नजीबाबाद ने अपना घर और कारोबार दिखाते हुए झूठ बोलकर यह शादी की थी फरहा नाज और उसके परिजनों को उनके साथ धोखाधड़ी कर शादी करने का पता बाद में लगा। इसके बावजूद पति मौ सलमान, जेठ जाहिद, जेठानी फरजाना, नन्द हाशबुन्नीशा, बहनोई सईद अहमद ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर फरहा नाज को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं नंद हशबुन्नीशा ने दो वर्ष पूर्व फरहा नाज को घर से भी निकाल दिया। जिसके बाद फरहा अपने मायके नहटौर आ गई। कुछ समय बाद मौ सलमान भी ससुराल आकर रहने लगा घर में कोई लड़का न होने पर फरहा के मां बाप ने उसे अपना बेटा समझ लिया। मौ सलमान मुंबई कारोबार करता था और बीच बीच में अपनी पत्नी और 3 वर्षीय बेटे आरिश उर्फ सोनू से मिलने आता रहता था। आरोप है की मौ सलमान के परिजन पत्नी की और से उसके कान भरते रहते थे और पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाते थे जिससे पति पत्नी में मनमुटाव रहता था। 10 दिन पूर्व फरहा नाज की छोटी बहन की शादी में मौ सलमान ससुराल आया हुआ था। पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पति पत्नी कमरे में सोए हुए थे और फराह की मां फरजाना अपनी छोटी बेटी अलीशा के साथ पास के कमरे में सोई हुई थी। आज सुबह करीब 7 बजे पति पत्नी में कहासुनी हुई और मौ सलमान ने फरहा नाज का गला दबाकर उसकी हत्या करदी। इसी दौरान मृतका की मां फरजाना कमरे में पहुंची तो फरहा अपने बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। इसी दौरान मौ सलमान अपने पुत्र सोनू को उठाकर तेजी के साथ घर से निकल गया और थाने पहुंचा। उसने पुलिस की बताया की उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या करदी है। महिला की हत्या की बात सुन पुलिस ने हड़कंप मच गया। कोतवाल दिनेश शर्मा, शहर इंचार्ज सुरेंद्र सिंह मय पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के मौके पर पहुंचे और टीम ने नमूने लिए तथा पुलिस ने शव को सील कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सीओ धामपुर भरत कुमार सोनकर ने घटना स्थल का मोका मुआयना किया और पुलिस को आवशयक दिशा निर्देश दिया। मृतका की मां फरजाना ने पति मौ सलमान, जेठ जाहिद, जेठानी फरजाना, नंद हाशबुन्नीशा, बहनोई सईद अहमद के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने पति मौ सलमान द्वारा गला दबाकर पत्नी की हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू करदी है।

बॉक्स
पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचकर सरेंडर करने वाले मौ सलमान ने बताया की उसकी पत्नी फरहा नाज ने 10 दिन पूर्व अपनी बहन की शादी में अपने जेवरात बेचकर गाड़ी दी थी उसने उसकी मर्जी के बगैर जेवरात बेचने की बात कही तो वह आग बबूला हो गई गुस्से में उसने उसका गला दबाकर उसकी हत्या करदी।

बॉक्स
कातिल पिता सरेंडर करने के दौरान अपने पुत्र सोनू को अपने साथ थाने लाया था जिसे कोतवाल दिनेश शर्मा ने मृतका के रिश्तेदारों की सुपुर्दगी ने सौप दिया। बच्चे को यह नही पता की उसकी मां अब इस दुनिया में नही है और उसका पिता ही उसकी मां का कातिल है उसके सर से तो फिलहाल मां और बाप का साया उठ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: