
विष्णु सिकरवार
आगरा। मोहल्ला मारू गोपाल सागर पिनाहट कस्बे में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह मीनू एवम् मुख्य वक्ता के रूप में आर एस मोर्या एड प्रदेश सह संयोजक विधि एवम् मानवाधिकार विभाग उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए बच्चों को चॉकलेट वितरण करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे और वह उन्हें हमारे देश का भविष्य मानते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरु का कहना था कि आज के बच्चे कल का भारत होंगे जिस तरह से हम उनका पालन पोषण करेंगे, उससे देश का भविष्य तय होगा। वहीं आर एस मोर्या ने कहा नेहरू जी ने जो देश के लिए जो संदेश दिया था आज उसी का अनुसरण करते हुए हम सबको आगे बढना है तभी हमारा देश और आगे बढ़ेगा उत्तर प्रदेश पीसीसी शानू खान व जिला प्रवक्ता उमेश जोशी ने भी नेहरू जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह मीनू उमेश जोशी एड जिला प्रवक्ता,शानू खान पीसीसी उत्तर प्रदेश,जे डी कुशवाह ,हर्ष कुमार शर्मा , शीनू खान ,बालकिशोर गोस्वामी ,कालू सिंह ,भंवर सिंह,मुरारी लाल,नो शाद खान ,अमरीश खान , आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।