भाजपा किसान मोर्चा ने किया नीतीश कुमार के पुतले का दहन

 

विष्णु सिकरवार
आगरा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विगत दिनों, महिलाओं को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रतापपुरा स्थित महारानी अवंतीबाई प्रतिमा के समक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत पौनिया एवं जिलाध्यक्ष यशपाल राणा की संयुक्त अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उनके पुतले का दहन किया गया। प्रशांत पौनिया ने कहा कि देश के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा इस प्रकरण का संज्ञान लेकर नीतीश कुमार की सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। कथित रूप से इंडिया गठबंधन का चेहरा बन रहे नीतीश कुमार की विवादित टिप्पणी ने महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को उजागर कर दिया है। उन्होंने नारी शक्ति का अपमान किया है। यशपाल राणा ने कहा कि नीतीश कुमार को अपनी टिप्पणी के लिए पूरे देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है, उनका सत्ता में बने रहना जनता के लिए बेहद खतरनाक है। इस मौके पर देवेंद्र रावत, जितेंद्र सिंह, संकल्प शर्मा, मुकेश सोनी, जयशिव छौंकर, डॉ रामनिवास, निहाल सिंह, राजेंद्र सिंह, गौरव प्रधान, श्याम फौजदार, सरोज चाहर, भूरा सिंह, हरिओम तोमर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: