
डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के हो रहे हैं विकास कार्य योगेंद्र उपाध्याय
-
विष्णु सिकरवार
आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 27 हवेली वाली बस्ती शीतला गली में अपनी विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। बाग मुजफ्फर खान पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का क्षेत्रीय पार्षद अर्चना लवानियां के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय गणमान्य लोग और पार्षदों की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री ने विधि विधान के साथ नारियल फोड़ कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। हवेली वाली बस्ती शीतला गली बाग मुजफ्फर खान आदि क्षेत्र में सीसी रोड, नाली खरंजा बनने से बरसों पुरानी समस्या का समाधान होगा। भाजपा महानगर मंत्री राजीव लवानियां ने विकास कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।
शुभारंभ के मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का सतत समाधान हो रहा है। डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार की हर योजना का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। सिर्फ दक्षिण विधानसभा का ही नहीं बल्कि गंगा जल से पूरे आगरा की पेयजल समस्या का समाधान हो रहा है। आगामी वर्ष तक आगरा के लोगों को मेट्रो सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। उन्होंने कहा क्षेत्रीय विकास कार्यों के साथ आगरा में आईटी पार्क विकसित कराया जा रहा है जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
बाग मुजफ्फर खान क्षेत्र में भूमि पूजन एवम शिलान्यास के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भूमि पूजन के उपरांत क्षेत्रीय लोगों की जन समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया। उन्होंने कहा समस्या समाधान के लिए उनका सतत प्रयास रहता है। क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए वह हर समय तत्पर हैं। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
विकास कार्य शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय , डॉ अलौकिक उपाध्याय , भाजपा महानगर मंत्री राजीव लवानियां , पार्षद अर्चना लवानियां , पूर्व पार्षद बच्चू सिंह, किशन माहौर ,विधायक प्रतिनिधि ओम प्रताप, विनय जैन, सोनू पंडित, राजेंद्र शर्मा , सुनील करमचंदानी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।