विष्णु सिकरवार
आगरा। पिनाहट क्षेत्र में खेत पर जा रही महिला पर जंगली जानवर ने महला बोल दिया। बचाने आये युवक पर भी हमला कर घायल कर दिया। जिसे सीएचसी मे भर्ती कराया गया।
रविवार शाम करीब पांच बजे कस्बा के मुहल्ला हाथा किला निवासी महिला श्रीमती देवी उम्र 45 वर्ष बाजरा की फसल काटने जा रही थी। तभी चंबल घाट मार्ग स्थित सियर वाली माता के मंदिर के पास एक जंगली जानवर ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला के चिल्लाने पर वहा से गुजर रहे किसान प्रमोद उम्र 40 वर्ष ने महिला को बचाने की कोशिश की। तो जंगली जानवर ने प्रमोद पर हमला बोल दिया। जिसमे प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्वजन ने सीएचसी पिनाहट भर्ती कराया जहा घायलों का इलाज जारी है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगली जानवर को पकड़वाने की मांग की है।