
विष्णु सिकरवार
आगरा। आगरा के ग्राम सोनिगा में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री व मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी शिव प्रकाश पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 450 वर्ष पूर्व के बाल हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना पश्चात यज्ञ में आहुति दी। पूजा अर्चना व यज्ञ पंडित लक्ष्मी नारायण शास्त्री ने विधि विधान से कराई। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रातः दस बजे गांव सोनिगा के बाल हनुमान मंदिर में पहुंचे,जहां गरीब दो घंटे पूजा अर्चना के पश्चात उन्होंने यज्ञ किया। बताया जाता है कि प्राचीन बाल हनुमान मंदिर अनेक प्रकार की सिद्धियों से युक्त है जो भी बजरंगबली के दरबार में मनोकामना लेकर आते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती हैं।
यज्ञ पश्चात राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने कहा कि यह यज्ञ राष्ट्र कल्याण ,देश में सुख समृद्धि और शांति की कामना के साथ किया गया। गुरु पूर्णिमा होने के कारण आज 101 कन्याओं को खोज करने के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, खेम शर्मा ,अमित कुमार, मुकेश चाहर समेत बड़ी संख्या में साधु संत व भक्तगण मौजूद रहे।