नारी को अब किसी के सहयोग की जरूरत नहीं-त्रिपाठी

 

नैमिष टुडे
अभिषेक शुक्ला

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यशाला का उत्सव गेस्ट हाउस में आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिला प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आये हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत देश की माताओं और  बहनों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। नारी को अब किसी के सहयोग की जरूरत नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से देश में महिलाओं का मनोबल मजबूत होगा, और निश्चित रूप से एक सशक्त भारत का निर्माण होगा। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए सीतापुर सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि हमारे जिले का प्रत्येक नागरिक हमारे देश की नीव है,और अच्छा नेतृत्व चुनने हेतु हमारे प्रत्येक नागरिक को वोटर चेतना अभियान का हिस्सा बनना है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही वर्ष 2047 तक भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यशाला का आयोजन आने  वाले नारी शक्ति वन्दन अधिनियम/अनुसूचित जाति सम्मेलन/ वोटर चेतना महाअभियान कार्यक्रम को सफल बनाने का उद्देश्य है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने ऐसी कई योजनाएं शुरू की है, जिसका मूल उद्देश्य अनुसूचित वर्ग का कल्याण है। उन्होंने कहा कि परम्परागत रूप से पिछड़े हुए इस वर्ग के लोग सफल बन सकें। उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हो,और वह समाज और देश की प्रगति में बराबर के साझेदार बन सकें।
जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि इस मौके पर एमएलसी पवन सिंह चौहान, बिसवां विधायक निर्मल वर्मा,कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, सिधौली विधायक मनीष रावत, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, भरत त्रिपाठी, चेरयमैन नगर पालिका सीतापुर नेहा अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, राकेश त्रिपाठी, उमाकांत मिश्रा, राम नरेश मिश्रा, शिव कुमार सिंह, अजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, सुधाकर शुक्ला, इंदू सिंह, राजेश्वर रस्तोगी, नीरज वर्मा झल्लर, महामंत्री रोहित सिंह, विश्राम सागर राठौर, रमेश भार्गव दीपू, मंत्री सुनील मिश्रा, मंत्री जया सिंह, विष्णु मौर्या, उदित बाजपेई, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, शुभम पांडेय एवं प्रखर रस्तोगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पांडेय सहित सहित बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें