
सुल्तानपुर। दिशा सामाजिक संस्था के तत्वाधान में मन्नत बैंक्वेट हॉल में महिला हिंसा एवं जेंडर समानता विषय पर शिक्षा विभाग के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमे सैकड़ों स्कूलो के अध्यापकों ने भाग लिया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अंबिका प्रसाद ओझा ने सभी संस्था के कार्यकर्ताओ का सम्मान किया उन्होंने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था एक अच्छे उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम समन्वयक पी. राम ने संस्था के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था 40 वर्षों से लगातार गरीब, शोषितों एवं महिलाओ के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए प्रयासरत है।
संस्था की वरिष्ठ कॉर्डिनेटर जान्हवी तिवारी ने कहा कि हमारे समाज को लड़का व लड़कियों को एक समान दर्जा देना चाहिए। तसनीम व बबीता वर्मा ने महिलाओ पर होने वाली हिंसा के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर सुरेशो सैनी, रजिया, वसीम, नगमा, प्राची ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।