इन नेताओ की सीट खतरे में, जाने यहां

अब तक 11 अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार आ सकती है। मतलब भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी।हालांकि, इस बीच योगी सरकार के कई मंत्रियों की सीट जरूर फंस सकती है।

 

एबीपी सी-वोटर्स के एग्जिट पोल में इसका दावा किया गया है। इसमें योगी आदित्यनाथ से लेकर अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर से लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तक की सीट को लेकर बड़े दावे किए गए हैं। जानिए कौन-कौन जीत रहा है और किसकी सीट मुश्किल में है?

इन 17 दिग्गज नेताओं का क्या होगा?

 

1. योगी आदित्यनाथ : गोरखपुर शहरी सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीत सकते हैं। सी-वोटर्स ने दावा किया है कि सीएम योगी को जीतने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

 

2. अखिलेश यादव : मैनपुरी के करहल सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भी जीतने का दावा किया जा रहा है। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपीएस बघेल ने भाजपा के टिकट पर अखिलेश को कड़ी टक्कर दी थी। दावे किए जा रहे थे कि अखिलेश यहां से चुनाव हार जाएंगे, लेकिन अब एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि वह जीत जाएंगे।

 

3. केशव प्रसाद मौर्य : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और कौशांबी के सिराथू सीट से प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य भी जीत सकते हैं। केशव मौर्य को लेकर भी विपक्ष ने दावा किया था कि वह हार जाएंगे। केशव के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा था।

 

4. शिवपाल सिंह यादव : इटावा की जसवंतनगर सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव प्रत्याशी हैं। पांच बार से लगातार शिवपाल विधायक चुनते आ रहे हैं। एग्जिट पोल का दावा है कि शिवपाल भी जीत सकते हैं।

 

5. आजम खान : कई आरोपों को लेकर घिरे समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान जेल में बंद हैं। जेल से ही आजम रामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि वह चुनाव जीत जाएंगे।

 

6. अब्दुल्ला आजम : रामपुर स्वार सीट से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम भी चुनाव लड़ रहे हैं। वीवीआईपी एग्जिट पोल का अनुमान है कि अब्दुल्ला भी जीत जाएंगे।

 

7. श्रीकांत शर्मा : मथुरा से चुनाव लड़ रहे प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के जीतने का दावा है।

 

8. ओम प्रकाश राजभर : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर की सीट फंस गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक, गाजीपुर की जहूराबाद सीट पर कड़ी टक्कर है।

 

9. स्वामी प्रसाद मौर्य : फाजिलनगर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे स्वामी प्रसाद मौर्य की कुर्सी भी खतरे में है। भाजपा छोड़कर चुनाव से ठीक पहले सपा में गए मौर्य की सीट पर कड़ी टक्कर होने का अनुमान है।

 

10. कृष्णा पटेल : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां और अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की सीट प्रतापगढ़ पर भी कड़ी टक्कर का अनुमान है। मतलब कृष्णा की जीत अभी मुश्किल में है।

 

11. पंकज सिंह : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और विधायक पंकज सिंह नोएडा से चुनाव लड़ रहे हैं। एग्जिट पोल में दावा है कि पंकज चुनाव जीत जाएंगे।

 

12. नाहिद हसन : कैराना से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नाहिद हसन की सीट भी फंस गई है। नाहिद इस वक्त जेल में हैं। सर्वे के मुताबिक, इस सीट पर कड़ी टक्कर है।

 

13. सुरेश राणा : शामली के थाना भवन सीट से योगी सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के लिए रेड अलर्ट आया है। मतलब राणा चुनाव हार सकते हैं।

 

14. संगीत सोम : भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम सरधना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। संगीत की सीट पर भी कड़ी टक्कर की गुंजाइश है।

 

15. सिद्धार्थ नाथ सिंह : प्रयागराज के पश्चिमी सीट से भाजपा के उम्मीदवार और प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की कुर्सी भी खतरे में है। सिद्धार्थनाथ की सीट पर कड़ी टक्कर होने वाली है।

 

16. बेबीरानी मौर्य : उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबीरानी मौर्य आगरा ग्रामीण से चुनाव लड़ रहीं हैं। बेबीरानी मौर्य के जीत का अनुमान है।

 

17. अरविंद राजभर : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर की सीट पर भी कड़ा मुकाबला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: