रूस ने बनाई अपने दोस्त देशों की लिस्ट, इनमें कई बड़े देश भी शामिल

रूस की सरकार ने उन देशो की सूचि जारी की है जिसके उसके साथ दोस्ताना रिश्ते नहीं हैं। इस लिस्ट में उन सभी देशों के नाम हैं जिन्होंने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं।यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत के बाद से कई देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। रूस ने जो लिस्ट जारी की है उसमे अमेरिका,कनाडा, यूरोपियन स्टेट, यूके, यूक्रेन, मॉन्टिनेगरो,स्विट्जरलैंड, अल्बानिया,एंडोरा, आइसलैंड, लाइस्टेंस्टन, मोनाको, नॉर्वे, सैन मरिनो, नॉर्थ मकदूनिया, जापान, साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, माइक्रोनेशिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ताइवान हैं।हालांकि रूस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर इस लिस्ट को क्यों तैयार किया गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि जिस तरह से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बाद तमाम देशों ने रूस को निशाना बनाते हुए उसपर कई प्रतिबंध लगाए हैं उसी की प्रतिक्रिया में रूस ने यह लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट के आधार पर रूस इन देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए उनपर प्रतिबंध लगा सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह प्रतिबंध किस तरह के होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: