
*25,000 इनामीया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया*
शाहगंज/जौनपुर /अरुण कुमार दूबे
थाना शाहगंज व खेतासराय पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय,वांछित, 25 हजार का ईनामिया, हिस्ट्रीशीटर व शातिर गो-तस्कर मो0 अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर घायल/गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी की मोटरसाईकिल बरामद-
IPS अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज, थानाध्यक्ष खेतासराय की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 21.02.2023 की रात्रि लगभग 02.35 बजे ग्राम अरंद के नहर के पास चेकिंग की जा रही थी कि खेतासराय से अरंद होते हुए अरनौला आजमगढ़ की तरफ गो-तस्करों की जाने की सूचना मुखबीर द्वारा प्राप्त हुई। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गो-तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चेकिंग की जाने लगी तभी एक मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करके भागने लगा। बदमाश द्वारा किये गये फायर में एक बुलेट प्र0नि0 शाहगंज के बुलेट प्रुफ जैकेट पर लगी। मुठभेड़ में प्र0नि0 शाहगंज द्वारा आत्मसुरक्षार्थ चलाई गयी गोली बदमाश दाहिने पैर में लगी। व बदमाश घायल होकर गिर पड़ा जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला की उक्त बदमाश अन्तर्जनपदीय वांछित 25 हजार ईनामिया व हिस्ट्रीशीटर शातिर गो-तस्कर मो0 अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर पुत्र मुस्लिम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर है। घायल बदमाश मो0 अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर पुत्र मुस्लिम उपरोक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर एवं एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद हुई । घायल गो-तस्कर उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल राजकीय पुरूष चिकित्सालय शाहगंज भेजा गया, जहा से रेफर करने के उपरान्त जिला चिकित्सालय जौनपुर भेजा गया । अभियुक्त मो0 अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी से इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगेगा ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. मो0 अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर पुत्र मुस्लिम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.एक देशी तमंचा .315 बोर
2.एक खोखा कारतूस .315 बोर
3.एक चोरी की मोटरसाईकिल स्प्लेन्डर प्लस
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 525/2011 धारा 379 भादवि व धारा 10 वन संरक्षण अधिनियम थाना खेतासराय जौनपुर
2.मु0अ0सं0 126/2016 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0, धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना खुटहन जनपद जौनपुर
3.मु0अ0सं0 37/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
4.मु0अ0सं0 58/2022 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
5.मु0अ0सं0 66/2022 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि व धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0, धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
6.मु0अ0सं0 74/2022 धारा 147/323/427/504 भादवि थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
7. मु0अ0सं0 93/2021 धारा 406 भादवि थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
8. मु0अ0सं0 117/2016 धारा 147/323/336/504/506 भादवि व 31ए क्रिमिनल लॉ (अमेन्डमेंट) अधिनियम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
9. मु0अ0सं0 151/2020 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0, धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
10. मु0अ0सं0 531/2017 धारा 147/148/149/307/323/352/506 भादवि व धारा 7 दण्डविधि संशोधन अधिनियम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
11.मु0अ0सं0 968/2016 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
12. मु0अ0सं0 1871/2017 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0, धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
13. मु0अ0सं0 005/2018 धारा 307/427 भादवि थाना पवारा जनपद जौनपुर
14.मु0अ0सं0 242/2017 धारा 307 भादवि, धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना मीरगंज जनपद जौनपुर
15.मु0अ0सं0 299/2022 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
16.मु0अ0सं0 105/2020 धारा 419/420/467/468/307/120बी/34 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ
17.मु0अ0सं0 106/2020 धारा 34/120बी भादवि, धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11/3 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
18.मु0अ0सं0 170/2016 धारा 467/468 भादवि, धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर
19.मु0अ0सं0 41/2023 धारा 307 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
20.मु0अ0सं0 42/2023 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
21.मु0अ0सं0 43/2023 धारा 41/411/414 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय थाना शाहगंज जनपद जौनपुर मय टीम।
2. थानाध्यक्ष श्री यजुवेन्द्र कुमार सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर मय टीम।