योगी जी, आखिर ये नौटंकी क्यों? हजारों की संख्या में सड़को पर भटक रही महिलाएं

आर के मौर्य

 

*योगी जी, आखिर ये नौटंकी क्यों? हजारों की संख्या में सड़को पर भटक रही महिलाएं*

लखनऊ। एक तरफ प्रदेश की योगी आदित्यनाथ महराज की भाजपा सरकार व उनके मंत्री विधायक महिलाओं को सशक्त बनाने का ढोंग रच रहा हैं, वही दूसरी तरफ उन्ही के प्रदेश में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम महिला) चयनित 21 फरवरी 2023 को मिलने वाले ज्वाइनिंग पत्र को प्राप्त करने के लिए प्रदेश के 75 जनपदों में अपना कागजात व किराया भाड़ा में हजारों खर्च कर 20 फवारी से ही जिले में पहुंचकर महिलाएं सड़को पर भटक रही थी, और प्रदेश की तानाशाह भ्रष्ट सरकार के क्रिया कलापों को लेकर सुप्रीमकोर्ट ने देर रात्रि ज्वाइनिंग पत्र वितरण करने पर स्टे लगा दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्वायनिंग पत्र वितरण से पूर्व ही प्रदेश मे 4 अभ्यर्थी को उन्हें चयनित कैसे कर दिया गया? इसका जवाब नही था, और वह नौकरी भी करने लगी थी, इसी को लेकर सुप्रीमकोर्ट ने देर रात्रि ज्वाइनिंग पत्र वितरण पर स्टे लगा दिया।

*जरा सोचिए, 21 फरवरी 2023 को स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) एएनएम को ज्वायनिंग पत्र प्राप्त करने हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों से स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार द्वारा उन्हें जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर बुलाया गया था। जिसमे प्रदेश की 7189 नव चयनित कार्यकर्ता (महिला एएनएम) विभाग से अपना ज्वायनिंग पत्र प्राप्त करने के लिए हजारों रुपए खर्च कर 20 फरवरी से ही अपना घर छोड़कर जनपदों में पहुंच गई। जो सामान्य घरों से महिलाए थी, वह तो होटलों में रुकी, किन्तु जो महिलाए गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं, वो रेलवे/बस स्टेशन पर समय बिताने को मजबूर रही।*

*हद तो तब हो गया, जब 21 फरवरी को सुबह तैयार होकर अपने आश्रय से नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए निकली, तो उन्हे पता चला कि जिस नियुक्ति पत्र के लिए वह दो दिनों से गैर जनपद की सड़को पर भटक रही थी, उसके वितरण पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया।*

*सोचनीय बात तो यह है कि जिन 4 अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण से पूर्व ही न्युक्ति प्रदान कर दी थी, उसमे गलती किसकी थी, विभाग की, या फिर इन नव चयनित होने वाली स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला एएनएम) की, जो दो दिन पूर्व से ही अपना घर परिवार, व अपने नौनिहाल बच्चो को छोड़कर गैर जनपद की सड़को पर खाक छान रही थी? आखिर इनकी परेशानियों का जिम्मेदार कौन है, ये हम नही बल्कि प्रदेश की वह 7189 नव चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम महिला) व उनके परिजन प्रदेश के मुखिया गोरक्षा पीठाधीश्वर महराज योगी आदित्यनाथ से यह जानना चाहते है कि योगी जी आपके राज्य मे यह नौटंकी क्यों? आखिर प्रदेश मे इन नव चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) महिलाओं को इस तरह परेशान क्यों किया गया, इसका जिम्मेदार कौन है? ऊपर वाला न करें आपके इस जंगलराज में अगर यदि किसी महिला के साथ कोई अनहोनी हो जाती, तो उसका जिम्मेदार कौन होता? क्या यही है, इसी को समझा जाय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन? योगी जी जवाब दो, मिशन 2024 सामने है, यही महिलाए गांव गांव जाकर आपका गुणगान करेंगी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: