
युवक पर जानलेवा हमला, केस
कुंडा प्रतापगढ़।संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के खनवारी गांव निवासी गिरिजा शंकर पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चार नवम्बर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर से संजय गुप्ता की दुकान जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही नवीन तिवारी ने उसको रोक लिया, गाली-गलौच करते हुए बांस बल्ली और रॉड से मारपीट करने लगा। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह जान से मारने की धमकी देते चला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नवीन तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।