ताला तोड़कर नकदी, जेवरात संग लाखों का सामान समेटा

ताला तोड़कर नकदी, जेवरात संग लाखों का सामान समेटा

कुंडा प्रतापगढ़।एक घर में तालाबंद कर मां के घर में सो रहे युवक के घर का ताला काटकर चोर भीतर घुसे। आलमारी बाक्श आदि का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी, सोने चांदी के जेवरात, लैपटाप, वीडियो कैमरा, गैस सिलेंडर आदि लाखों का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को मामले तहरीर दी है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के डंडौली गांव निवासी सचिन कुमार पुत्र राम रसीले के दो घर हैं। एक घर में वह पत्नी संग रहता है दूसरे घर में उसकी मां रहती है।पत्नी के मायके जाने से सचिन बुधवार रात अपने घर में ताला बंदकर मां के घर में सोने चला गया। आधी रात के बाद चोर घर का ताला काटकर भीतर घुसे। चार बक्शे समेत आलमाली आदि का ताला तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात, लैपटाप, कैमरा वीडियो, दो गैस सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरी आदि लाखों का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें