गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस की टक्कर से पलटा ट्रक

गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस की टक्कर से पलटा ट्रक

कुंडा प्रतापगढ़।महेशगंज थाना क्षेत्र के लोकैयापुर गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे सड़क पर राजस्थान के धौलपुर निवासी ओम प्रकाश मीणा लग्जरी बस लेकर दिल्ली से वाराणसी जा रहा था। जैसे ही वह महेशगंज थाना क्षेत्र के लोकैयापुर गांव के सामने गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा। एल्युमिनियम रोल लादकर जा रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक चालक इकराम निवासी रायपुर और बस चालक ओम प्रकाश मीणा दोनों बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक को किनारे करा गंगा एक्सप्रेस-वे का रास्ता खाली कराया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें