
सुल्तानपुर: कुड़वार के सरैया पूरे बिसेन में तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम सम्पन्न, भाजपा नेत्री बबिता तिवारी ने किया अन्नप्राशन और गोदभराई
राजेश बाबा संवाददाता सुल्तानपुर
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कुड़वार ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरैया पूरे बिसेन में तीन दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री बबिता तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि मनोज तिवारी और सुपरवाइजर लक्ष्मी यादव मौजूद रहीं। आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बबिता तिवारी द्वारा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की गई। उन्होंने महिलाओं को पोषण, स्वच्छता और सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला एवं बाल विकास योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुधा तिवारी, श्यामा यादव, मीना तिवारी, सहायिका शकुंतला देवी, कंचन देवी, बिमला देवी सहित प्रधानाध्यापक अरविंद शर्मा, रामनिरंजन तिवारी, अंकित पाठक, शिवबहादुर यादव आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव की बुजुर्ग महिलाएं, युवतियां और बच्चे उपस्थित रहे। अंत में सभी को पोषाहार वितरित किया गया।