ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर पुरैनी पुल के पास हुआ हादसा, गंभीर हालत में सीतापुर रेफर

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर

पुरैनी पुल के पास हुआ हादसा, गंभीर हालत में सीतापुर रेफर

नैमिष टुडे संवाददाता
धीरेन्द्र कुमार वर्मा

बिसवाँ/सीतापुर। बिसवाँ क्षेत्र में पुरैनी पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवाँ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बखारीपुर निवासी रामजी पुत्र कल्लू अपने रिश्तेदारों के यहां चंदनपुर-महमूदपुर गांव गए थे। वहां से वह बाइक से अपने गांव बखारीपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुरैनी पुल के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से रामजी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को संभाला और उपचार के लिए सीएचसी बिसवाँ पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सीतापुर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें