तीन तीन चोरियों को एक रात में ही चोरों ने दिया अंजाम एक ही गांव के अलग-अलग तीन घरों को बनाया निशाना पुलिस की गस्त पर उठे सवाल

तीन तीन चोरियों को एक रात में ही चोरों ने दिया अंजाम

एक ही गांव के अलग-अलग तीन घरों को बनाया निशाना पुलिस की गस्त पर उठे सवाल

विकास मिश्रा/नैमिष टुडे

सकरन/सीतापुर के रसूलपुर हरदोई पट्टी मजरा कलिमापुर थाना सकरन में बीती रात चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग तीन घरों को निशाना बनाकर चोरी को अंजाम दिया चोरों ने रातोंरात लाखों का माल साफ कर दिया इन कोरिया की घटना शिवकुमार पुत्र रामप्रसाद सतीश पुत्र जगदीश और विनोद पुत्र देशराज सिंह के घरों में घुसकर चोरियों को अंजाम दिया सूत्रों से पता चला है कि शिवकुमार कई दिनों से बीमार चल रहे थे जिनका लखनऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा था पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि इन वारदात की सूचना तत्काल ही पुलिस को दी गई थी लेकिन अभी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई लोगों ने क्षेत्र में ग्रस्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है साथ ही चोरी में गया हुआ माल की बरामदगी करने की भी मांग की है थाना अध्यक्ष सकरन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जांच की जा रही है उचित कार्यवाही की जाएगी

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें