
महिला सहायता प्रकोष्ठ ने सुलझाया पारिवारिक विवाद, दो परिवारों को टूटने से बचाया
आपसी बातचीत और समझाइश के बाद दंपतियों ने साथ रहने पर जताई सहमति
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के तहत महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रतापगढ़ की टीम ने पारिवारिक विवादों में समझौता कराकर दो परिवारों को टूटने से बचाया।प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ उपनिरीक्षक मीनाक्षी पाण्डेय के प्रयास से विवाद से जुड़े दोनों पक्षों को प्रकोष्ठ में बुलाया गया। टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी बातचीत और समझाइश के माध्यम से उनके बीच चल रहे मतभेद और गिले-शिकवे दूर कराने का प्रयास किया।समझाइश के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनी और उन्होंने विवाद समाप्त कर एक-दूसरे को समझते हुए साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद दंपतियों की सकुशल विदाई कराई गई।महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा आपसी संवाद, विश्वास और समझ-बूझ के माध्यम से पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।