किरावली में विहिप की बैठक, डॉ. रघुराज प्रताप सिंह बने शहरी प्रखंड अध्यक्ष

किरावली में विहिप की बैठक, डॉ. रघुराज प्रताप सिंह बने शहरी प्रखंड अध्यक्ष

 

विष्णु सिकरवार
आगरा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से सोमवार को किरावली स्थित हनुमान जी मंदिर में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अखंड भारत कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। बैठक में विभाग संगठन मंत्री सुशील भाई साहब ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक के दौरान डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को किरावली शहरी प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने की घोषणा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्य वक्ता सुशील भाई साहब ने संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से समाज में एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर विहिप जिला अध्यक्ष सतेंद्र भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष भूदेव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आरके इंदौलिया, जिला सुरक्षा प्रमुख योगेश मुखिया, जिला सह समरसता प्रमुख राकेश गर्ग, जिला सह संयोजिका शैली, शहरी प्रखंड मंत्री कृष्ण कुमार, प्रखंड संयोजक हरेंद्र पहलवान, सह संयोजक गौरव इंदौलिया, प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, प्रखंड मंत्री जगनेर अनिल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें