संग्रामगढ़ पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, चोरी के सामान सहित महिला गिरफ्तार

संग्रामगढ़ पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, चोरी के सामान सहित महिला गिरफ्तार

कुंडा/प्रतापगढ़। थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने स्पेशल टीम और सर्विलांस सेल की मदद से दो चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो जोड़ी सफेद धातु की पायल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र के भिटारी अशोग और चुभकी अशोग गांवों में हुई चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए थे। मामले की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सना बानो (22 वर्ष), पत्नी मोनू कुरैशी, निवासी रामपुर बावली (हाल पता), को वाभन बखरी-बीजूमऊ मार्ग से गिरफ्तार किया।पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि बरामद मोबाइल और पायल उसके पति मोनू कुरैशी तथा उसके साथियों ने संग्रामगढ़ क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के दौरान चुराए थे। पति ने उसे चोरी का सामान बेचने के लिए दिया था और वह उसी सिलसिले में मिलने आई थी, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी तथा थाना प्रभारी संग्रामगढ़ मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में संग्रामगढ़ पुलिस, स्पेशल टीम और सर्विलांस सेल ने संयुक्त रूप से की।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें