दुष्कर्म, पॉक्सो व अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म, पॉक्सो व अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मानिकपुर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एवं अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी पंकज कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल रामदेव एवं महिला कांस्टेबल वंदना चौहान की टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के भानापुर मोड़ के पास से अभियुक्त अनिल कुमार (20 वर्ष) निवासी भानापुर यादवपट्टी, थाना मानिकपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें