छात्रवृत्ति कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, समय सीमा में निस्तारण के निर्देश

छात्रवृत्ति कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, समय सीमा में निस्तारण के निर्देश

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समय सीमा के भीतर छात्रवृत्ति से संबंधित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रवृत्ति कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।तुलसी सदन (हादीहाल) सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने विद्यालयों की प्रोफाइल एवं मास्टर डाटा समय पर अपडेट करने तथा छात्रों के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन निर्धारित तिथियों तक सत्यापन कर अग्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि पूर्वदशम एवं कक्षा 11-12 के लिए 5 अगस्त तथा दशमोत्तर कक्षाओं के लिए 15 अगस्त 2026 तक प्रोफाइल/मास्टर डाटा लॉक करने और सभी आवेदन समयबद्ध तरीके से अग्रसारित करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।बैठक के दौरान छात्रवृत्ति पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्याओं का मुद्दा भी उठा। इस पर सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराकर छात्रवृत्ति प्रक्रिया को निर्बाध रूप से संचालित कराया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी तथा जिले के सभी पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य और प्राचार्य उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें