हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आगामी तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव तथा पूर्व सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगमलाल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। वहीं पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान देशव्यापी जनभागीदारी का प्रतीक बन चुका है और नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेगा।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बूथ स्तर तक जनसंपर्क, तिरंगा यात्रा के आयोजन तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें