मछरेहटा ब्लॉक के अंतर्गत लौली गांव में पानी टंकी की पाइप लाइन फटने से हजारों लोग पी रहे गंदा पानी , जिम्मेदार मौन,

मछरेहटा ब्लॉक के अंतर्गत लौली गांव में पानी टंकी की पाइप लाइन फटने से हजारों लोग पी रहे गंदा पानी ,
जिम्मेदार मौन,

संवाददाता/ सीतापुर

मछरेहटा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत लौली में पानी टंकी से सप्लाई होने वाले पानी की पाइप लाइन फटने व गंदा पानी सबके घरों में जाने का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि काफी दिनों से पाइप सही करवाने की मांग की जा रही है और जिम्मेदार मौन है।
उन्होंने यह भी बताया कि कभी कभी पानी के गड्ढे में पालतू जानवर जैसे सुवर कुत्ता गाय भैंस आदि उस जगह पर नहाते है और इस पानी से अनेको प्रकार की बीमारी का भी खतरा बना है । गांव के ही कुछ लोगों का कहना है कि कई बार इस मामले में टंकी ऑपरेटर से कहा भी गया तो जैसे तैसे बात को टाल देते है । इसी बीच श्यामू ने बताया कि करीब 2 महीने से ऐसा पानी पीने को मिल रहा है और अन्य लोगों ने भी इस मामले में नाराजगी जताई
ओर अपनी मनमानी के हिसाब से काम करते है और टंकी ऑपरेटर कहते है कि उनका कोई कुछ नहीं कर पाएगा , साथ ही जलनिगम के उच्च कर्मचारी भी शांति से चुप चाप बैठे है जल जीवन मिशन सिर्फ कागजो तक ही सीमित रह गया है ।
फिलहाल ग्रामीणों में काफी नाराजगी भरी हुई है , ओर इस मामले का कड़ा विरोध कर रहे है ग्रामीणों का कहना है आखिर कब तक गंदा पानी और जानवरों की पेशाब पीना पड़ेगा ग्रामीणों का संदेश जिलाधिकारी महोदय से निवेदन समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाए ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें