संतृप्त बदलापुर की सच्चाई: बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, 24 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम

संतृप्त बदलापुर की सच्चाई: बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, 24 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम

 

महाराजगंज /जौनपुर क्षेत्र में लगातार चरमराई बिजली व्यवस्था और सिंचाई के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न मिलने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को किसान समता समिति, महाराजगंज (जौनपुर) के बैनर तले शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। सैकड़ों किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराजगंज चौराहा और लोहिंदा चौराहा पर प्रदर्शन कर विद्युत विभाग की लापरवाही तथा जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के उपरांत किसान समता समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भटपुरा पावर हाउस पहुंचकर वहां कार्यरत एसडीओ, जेई एवं अन्य विद्युत विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए सिंचाई के लिए निर्बाध एवं निर्धारित समयानुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसानों की मांगों पर संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है। किसान समता समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अपेक्षित सुधार नहीं किया जाता है, तो किसानों के हित में लोकतांत्रिक एवं उग्र जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था का सीधा प्रभाव किसानों की खेती और सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। समय पर बिजली न मिलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर किसान नेता एवं किसान समता समिति के अध्यक्ष धर्मराज यादव, महामंत्री शंभुनाथ सिंह, आयोजक एवं समाजसेवी अमित पाण्डेय, समाजसेवी शार्दुल सम्राट, धनंजय सिंह, संदीप तिवारी, संजय पाण्डेय, कृष्णा सिंह सहित सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसान समता समिति ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। क्षेत्र के विकास और किसानों की समृद्धि के लिए बेहतर एवं निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करना समय की मांग है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें