आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 4 अगस्त तक करें पंजीकरण

आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 4 अगस्त तक करें पंजीकरण

प्रतापगढ़। नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई आलोक कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित विभिन्न व्यवसायों तथा टाटा टेक्नोलॉजी व्यवसायों में प्रशिक्षण सत्र-2026 के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक निर्धारित वेबसाइट WWW.SCVTUP.IN पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये का पंजीकरण शुल्क व्यावसायिक परीक्षा परिषद द्वारा निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिये नोडल संस्थान एवं शाखा संस्थान से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें