
मृतक की पत्नी के अलावा मासूम बेटे को भी देनी पड़ी गवाही
सुलतानपुर। चिकित्सक हत्याकांड में अभियोजन पक्ष ने कुल आठ गवाहों को पेश किया था। जिनमे मृतक की पत्नी व वादिनी निशा तिवारी,वादिनी की बहन शांती पांडेय व वादिनी के करीब नौ साल के पुत्र तत्सत को परीक्षित कराया गया। इनके अलावा प्रारंभिक विवेचना करने वाले तत्कालीन नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय व उनके हटने पर विवेचना पूरी कर चार्जशीट पेश करने वाले तत्कालीन कोतवाल श्रीराम पाण्डेय,एफआईआर लेखक स्नेह कुमार,पंचायत नामा के गवाह एसआई नियाजी हुसैन एवं पोस्टमार्टम के गवाह डाक्टर दिनेश चंद्र यादव को पेश किया। जिनकी गवाही से घटना को साबित करने में अभियोजन पक्ष को सफलता मिली।