110 पेशियों में केस का ट्रायल हुआ पूरा

110 पेशियों में केस का ट्रायल हुआ पूरा

सुलतानपुर। बहुचर्चित हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद चार्जशीट दाखिल हुई और सीजेएम कोर्ट से 18 नवंबर साल 2023 को पत्रावली सेशन कोर्ट के सुपुर्द हुई। जिसके बाद 110 पेशियों तक मामले का ट्रायल चला और बुधवार को मामले में फैसला आया। कोर्ट का फैसला सुनते ही मृतक की पत्नी के आँखो में आंसू आ गए,उन्होंने कहा कि हमे न्यायालय पर पूरा भरोसा था कि हमारे परिवार के साथ न्याय होगा। वादिनी के निजी अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि घटना के बाद से ट्रायल पूरा होने तक वादिनी के परिवार ने बड़ी हिम्मत से कई चुनौतियां का सामना किया। मृत्यु पूर्व परिजनों के सामने दिए गए चिकित्सक घनश्याम तिवारी के बयान से उन्हें केस को साबित करने में काफी मदद मिली।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें