पूर्व मंत्री राणा अजीत सिंह समेत तीन का आर्म्स एक्ट में बना रिमांड

पूर्व मंत्री राणा अजीत सिंह समेत तीन का आर्म्स एक्ट में बना रिमांड

सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट ने जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग जेल से किया था तलब
नैमिष टुडे /सवाददाता
सुलतानपुर। जानलेवा हमले एवं आपराधिक षडयंत्र रचने सहित अन्य आरोपो से जुड़े मामले में जेल जा चुके पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह,उनके पुत्र अभिजीत प्रताप सिंह व उनके बड़े भाई अजय प्रताप सिंह को बरामद असलहों व कारतूस के सम्बंध में लगाई गई धारा में रिमांड बनाने के लिए जेल से जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट में बुधवार को तलब किया गया। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियो की रिमांड आर्म्स एक्ट की धारा में स्वीकार कर लिया है। अखंडनगर थाने के कल्यानपुर निवासी जिलाजीत यादव ने 15 मार्च की सुबह नौ बजे की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह समेत अन्य के ख़िलाफ़ गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में अब तक कुल 11 आरोपी जेल भेजे जा चुके है। शेष आरोपियो की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें